
झारखंड में खतियानी जोहार यात्रा के पहले चरण की सफलता पूर्वक आयोजन के बाद अब सत्ताधारी दल इस यात्रा के दुसरे चरण की तैयारी में जुट गया है. ख़ातियानी जोहार यात्रा के दुसरे चरण में दिनांक 17 जनवरी 2023 को कोडरमा, 18 जनवरी 2023 को गिरिडीह, 23 जनवरी 2023 को सिमडेगा, 24 जनवरी 2023 को पश्चिम सिंहभूम, 31 जनवरी 2023 को सरायकेला-खरसावां एवं दिनांक 31 जनवरी 2023 को ही पूर्वी सिंहभूम जिला में कार्यक्रम आयोजित किया जाना है. जहां इसका समापन भी होगा.
इसी क्रम में आज ख़ातियानी जोहार यात्रा के तैयारी के लिए पश्चिम सिंहभूम एवं सिमडेगा जिला समिति की विस्तारित बैठक रांची के हरमू स्थित झामुमो के केंद्रीय कार्यालय में विनोद पांडेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में पश्चिम सिंहभूम एवं सिमडेगा जिला के जिला समिति के पदाधिकारियों, केंद्रीय समिति के सदस्यों ने अपनी बात रखी तथा ख़ातियानी जोहार यात्रा के सफलता के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई.
बैठक में मुख्य रूप से मंत्री श्रीमती जोबा माझी, विधायक दीपक बिरुवा, निरल पूर्ति, दशरथ गागराई, विधायक सह पश्चिम सिंहभूम झामुमो जिलाध्यक्ष सुखराम उरांव, सचिव सोनाराम देवगम, सिमडेगा जिला के पार्टी अध्यक्ष अनिल कंडुलना, सचिव सफीकुल इस्लाम खान उपस्थित हुए.