HeadlinesJharkhandNationalPoliticsRanchi

आजादी के बाद पहली बार धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू पहुंचा कोई राष्ट्रपति, देश की राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने उलिहातू में भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन, देखिये तस्वीरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी और राज्य की महिला, बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री जोबा मांझी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर उनके जन्म स्थली उलीहातू, खूंटी में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

भारत की आजादी के बाद पहली बार भगवान बिरसा मुंडा के पैतृक गांव उलिहातू पहुंचकर किसी राष्ट्रपति ने उन्हें नमन किया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी और राज्य की महिला, बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री जोबा मांझी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर उनके जन्म स्थली उलीहातू, खूंटी में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर राष्ट्रपति ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से मुलाकात की.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्थानीय कलाकारों के साथ पारंपरिक नृत्य भी किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button