99% वोटिंग के साथ राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान संपन्न, झारखंड में क्रॉस वोटिंग

राष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस-राजद के विधायक ने पार्टी लाइन से अलग हट कर एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट किया है. चुनाव में तय आंकड़े से द्रौपदी मुर्मू को 10 विधायकों को ज्यादा वोट मिले हैं. चुनाव में यशवंत िसन्हा को झारखंड में मात्र नौ वोट ही िमले. कांग्रेस व राजद में से िकसी एक का वोट अवैध हो गया. राजनीतिक दलों व विधायकों की घोषणा के बाद द्रौपदी के पक्ष में 60 विधायकों का समर्थन था.
लेकिन, एनडीए उम्मीदवार श्रीमती मुर्मू को 70 विधायकों का वोट मिला. एनडीए ने यूपीए यानी सत्ता पक्ष के तय वोट से आधे विधायक अपने पक्ष में कर लिये. यूपीए उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के पक्ष में राज्य में कांग्रेस, राजद व माले के 20 विधायक थे. झामुमो, एनसीपी और निर्दलीय विधायकों ने श्रीमती मुर्मू के समर्थन की घोषणा पहले कर दी थी. राष्ट्रपति चुनाव में इसके बाद साफ हो गया कि कांग्रेस व राजद के ही किसी 10 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है.