Uncategorized

रांची में सीएम हेमंत सोरेन ने फराया तिरंगा, बोले- अगले 6 महीने भरे जायेंगे 37000 रिक्त पद

रांची: आज देश अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुबह नौ बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के मोरहाबादी मैदान में झंडारोहण किया। परेड के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने झंडारोहण किया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झंडारोहण के बाद अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार ने यह लक्ष्य तय किया है कि आजादी के संघर्ष में बलिदान देनेवाले झारखंड के वीर सपूतों के सपनों का झारखंड बनाएंगे। कहा, सरकार ‘विकासमूल मंत्र, आधार लोकतंत्र’ के दृष्टिकोण के साथ एक सशक्त राज्य के निर्माण हेतु निरंतर प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा, नवाचार सूचकांक में झारखंड का प्रदर्शन बेहतर हुआ है और हम कई पायदान आगे बढ़े हैं। स्वच्छता मानकों में भी हम कई राज्यों से आगे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पुरानी पेंशन व्यवस्था शीघ्र ही पूरी तरह लागू कर दी जाएगी। सभी रिक्त पदों को भरने के स्पष्ट निर्देश सभी विभागों को दिए हैं। विश्वविद्यालयों में 2716 शिक्षकों की नियुक्ति की अधिसूचना जेपीएससी को भेजी गई है। राज्य में 15 नवंबर से सीएम सारथी योजना शुरू होगी जिसके तहत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के साथ-साथ युवाओं को प्रोत्साहन भत्ता उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में अध्ययन में बच्चों के समक्ष आर्थिक परेशानी न हो इसके लिए शीघ्र गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना लेकर आ रहे हैं। विद्यालयों में शिक्षक, एवं प्रयोगशाला सहायक आदि के 37 हजार पद रिक्त हैं। इन रिक्त पदों को भरने के लिए अगले छह माह में विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी रचनात्मक और सकारात्मक ऊर्जा का उपयोग झारखंड के नव निर्माण में करें।

मुख्यमंत्री ने कहा, झारखंड में वर्तमान खरीफ मौसम में सामान्य से कम वर्षा होने की रिपोर्ट मिल रही है। राज्य सरकार लगातार इसपर निगरानी रख रही है। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए हमने केंद्र सरकार से विशेष पैकेज की मांग की है। साथ ही फसल राहत योजना में तत्काल 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button