HeadlinesJharkhand

गहलोत से थरूर तक की चर्चा, राहुल गांधी के लिए एक और राज्य में प्रस्ताव पास

देश की सबसे पुरानी पार्टी की कमान किसके हाथ होगी? एक तरफ अशोक गहलोत से लेकर शशि थरूर तक जैसे नामों पर चर्चा हो रही है तो दूसरी तरफ राहुल गांधी के समर्थन में प्रस्ताव पास किए जा रहे हैं।

देश की सबसे पुरानी पार्टी की कमान किसके हाथ होगी? राजनीतिक गलियारों में इस समय सबसे बड़ा सवाल यही है। एक तरफ अशोक गहलोत से लेकर शशि थरूर तक जैसे नामों पर चर्चा हो रही है तो दूसरी तरफ एक के बाद एक कई राज्यों से डिमांड उठ रही है कि राहुल गांधी को ही कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जाए। अब झारखंड कांग्रेस ने भी राहुल के समर्थन में एक प्रस्ताव पास किया है।

इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी के समर्थन में आधे दर्जन से अधिक राज्य सामने आ चुके हैं। राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, बिहार जैसे राज्यों से पहले ही राहुल गांधी के समर्थन में प्रस्ताव पास कर दिया है। हालांकि, सबसे पहले राजस्थान कांग्रेस ने ही प्रस्ताव पास किया, जहां के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस पद के लिए रेस में हैं।

सोमवार को वरिष्ठ नेता शशि थरूर के पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर चुनाव लड़ने की अपनी इच्छा जताने के बाद, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भी चुनावी रण में उतरने के संकेत मिल रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, थरूर ने सोमवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर उन्हें अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की अपनी इच्छा से अवगत कराया, जिस पर सोनिया ने कहा कि उनकी भूमिका तटस्थ रहेगी।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अगर चुनाव होता है तो यह 22 साल बाद इस तरह का मुकाबला होगा। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button