बिना सुरक्षा और काफिला के रांची के औचक निरिक्षण पर निकले सीएम हेमंत सोरेन, किसी को भनक भी नहीं हुई, मुख्यमंत्री ने शहर वासियो के इज ऑफ़ लिविंग के लिए प्रभावी कदम उठाने का दिया निर्देश
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि रांची को एक सुरक्षित, समावेशी और खुशहाल शहर के रूप में विकसित करना सरकार की प्राथमिकता है।

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिना किसी सुरक्षा काफिले और पूर्व सूचना के रांची शहर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जमीनी हकीकत का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने यातायात व्यवस्था, पैदल यात्रियों की सुविधा, साफ़-सफाई, सार्वजनिक स्थलों की स्थिति और नागरिक सुविधाओं का अवलोकन किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों को उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शहरवासियों के इज ऑफ़ लिविंग और आवागमन को बेहतर बनाने के लिए त्वरित और प्रभावी कदम उठाए जाएं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि रांची को एक सुरक्षित, समावेशी और खुशहाल शहर के रूप में विकसित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं का असर काग़ज़ों में नहीं, बल्कि ज़मीन पर दिखना चाहिए और हर वर्ग के नागरिक को इसका लाभ मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि शहर विकास से जुड़े कार्यों में आम लोगों की जरूरतों और सुझावों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि रांची वास्तव में लोगों के लिए रहने, चलने और काम करने के लिहाज़ से एक बेहतर शहर बन सके। निरीक्षण में मुख्यमंत्री के साथ उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजंत्री एवं नगर आयुक्त सुशांत गौरव भी मौजूद रहें।



