HeadlinesJharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गढ़वा में बंशीधर महोत्सव का किया उद्घाटन, भगवान बंशीधर से मांगा राज्यवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद, कई योजनाओ का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पलामू अग्निकांड के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि सौंपी

Garhwa. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज गढ़वा के राजकीय बंशीधर महोत्सव का उद्घाटन किया। गढ़वा के नगर उटांरी में आयोजित इस भव्य राजकीय महोत्सव के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि महोत्सव की भव्यता बढ़ाने के लिए हमारी सरकार ने संकल्प लिया है, यही वजह है कि हमारी सरकार ने बंशीधर महोत्सव को राजकीय महोत्सव के रूप में मनाने का फैसला लिया था। बजट के माध्यम से जनकल्याणकारी नीतियों की रूप रेखा तैयार की जा रही है। सीएम ने कहा कि बंशीधर महोत्सव में मै पहली बार नहीं आया हूं, यहां आने का मुझे कई बार मौक़ा मिला। जनता का आशीर्वाद हमे मिला, और मजबूत सरकार बनाई। हमारी सरकार रांची हेडक्वार्टर से चलने वाली सरकार नहीं, गांव से चलने वाली जनता की सरकार है। मैंने जनता के लिए पांच साल के लिए मजदूरी की, मुझे जेल भी जाना पड़ा। आपने मुझे मेरी मजदूरी का अधिकार दिया है। आज आधी आबादी को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य में मइयां सम्मान योजना से जोड़ने का काम किया। आज देश में सर्वाधिक महिलाओ को सम्मान देने का काम झारखंड में किया जा रहा है। हम कहते नहीं है, करके दिखाते है।

सीएम ने कहा कि कुछ खुराफात लोग, चोर उच्चके, बईमान लोग हमे काम करने से रोक रहे है। सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगाकर हमें परेशान भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गढ़वा पानी के लिए हमेशा तरसता है, गर्मी के दौरान यहां आसमान से ओले पड़ते है। इस मुसीबत को समाप्त करने के लिए 1200 करोड़ की लागत से करहर परियोजना की हमने शुरुआत की। पलामू प्रमंडल में आदिवासियों के ऐतिहासिक दुभियाखांड मेला को भी हमारी सरकार ने राजकीय महोत्सव का दर्जा दिया है। राज्य के धार्मिक स्थलों को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की हमारी सरकार योजना बना रही है।

पलामू अग्निकांड के आश्रितों को मिली चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि

पलामू में हाल ही में हुए अग्निकांड के आश्रितों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी। जिन आश्रितों को अनुग्रह राशि दी गयी उनमे स्व. कुश कुमार की पत्नी सावित्री देवी, स्व. आयुष कुमार केशरी और स्व. पियूष कुमार केशरी के पिता विकास कुमार केशरी, स्व. सुशीला केरकेट्टा के पिता जगदीश केरकेट्टा, स्व. अजीत केशरी की पत्नी प्रीती कुमारी शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button